फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Son beats father to death, drags body from road, keeps body in house

Chhindwara News: शराब के नशे में बेटे ने पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्या, सड़क से घसीटकर घर में रखा शव

Tue, 13 May 2025 08:48 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 08:48 AM IST
सार

परासिया और रावनवाड़ा शिवपुरी थाना पुलिस ने वारदात वाले घर को सील कर दिया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Son beats father to death, drags body from road, keeps body in house
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया के सिद्धबाबा ढाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की लाठी और धारदार हथियार से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि 58 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध का शव घर में मिला, जबकि घायल अवस्था में उसे पहले सड़क से घसीटकर अंदर लाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश के 7 संभागों में आज बारिश- आंधी का अलर्ट, कई जिलों में रहेगी तेज गर्मी, 16 मई तक असर
विज्ञापन

 
घटना रविवार रात की है। मृतक मिठाईलाल परतेती मजदूरी करता था और कुछ समय से बहन के पास रह रहा था। लेकिन, बीते तीन दिन से वह बेटे पप्पू परतेती और बहू के साथ रह रहा था। रविवार को पिता-पुत्र दोनों ने शराब पी रखी थी। देर रात दोनों में विवाद हुआ, देखते ही देखते पप्पू ने डंडे और धारदार हंसिए से पिता पर हमला कर दिया। हमले में मिठाईलाल बुरी तरह घायल हो गए। हाथ की हड्डी टूट गई, घुटनों और  गाल पर भी चोट के गहरे घाव थे। पुलिस को मौके से एक हंसिया भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भांग से श्रृंगार और मस्तक पर चंद्रमा लगाकर सजे बाबा महाकाल, आज से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत

शव मिला घर में, परिजन चुप
घटना के बाद आरोपी पप्पू मौके से फरार हो गया। उसने शव को सड़क से उठाकर घर में रखा गया था। परिजन और आसपास के लोग पुलिस  कुछ भी बताने से बचते नजर आए। मृतक की बहन की सूचना पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। मौके पर पहुंची परासिया और रावनवाड़ा शिवपुरी थाना पुलिस ने घर सील कर दिया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed