{"_id":"67925e034a8b21bf4003ea0d","slug":"seshrao-close-to-cm-in-chhindwara-gets-bjp-district-presidents-command-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2553136-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: छिंदवाड़ा में CM के करीबी शेषराव को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान, सांसद गुट की नहीं चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में CM के करीबी शेषराव को मिली भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान, सांसद गुट की नहीं चली
Thu, 23 Jan 2025 10:49 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:49 PM IST
सार
भाजपा ने छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष पद पर शेषराव यादव को पुनः नियुक्त किया। 2024 लोकसभा चुनाव में प्रभारी अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके सफल कार्यकाल और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें स्थायी अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
सागर सांसद लता वानखेड़े के साथ शेषराव
विस्तार
भाजपा के प्रदेश संगठन और राष्ट्रीय संगठन ने आखिरकार छिंदवाड़ा जिले के लिए शुभंकर जिला अध्यक्ष को ही चुना और शेषराव यादव को छिंदवाड़ा जिला भाजपा का अध्यक्ष बना दिया। अब तक जिला अध्यक्ष की दौड़ में शेषराव यादव की उम्र को लेकर कई अटकलें चल रही थीं जिसके चलते टीकाराम चंद्रवंशी और परासिया की नेता ज्योति डेहरिया को जिला अध्यक्ष की दौड़ में आगे माना जा रहा था। यह भी अटकल थीं कि सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने विश्वास पात्र टीकाराम चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और अब पिछले लगभग 22 दिनों से जिला अध्यक्ष की घोषणा अटकी हुई थी।
विज्ञापन
पांढुर्णा जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद यह बात साफ हो गई कि इस बार संगठन बहुत ही साफगोई से जिला अध्यक्ष का चुनाव कर रहा है। और नतीजा यही निकला। सारी अटकलें को विराम देते हुए आखिरकार भाजपा प्रदेश संगठन ने शेषराव यादव को जिला अध्यक्ष के पद पर रिपीट किया है। हालांकि शेषराव यादव लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रभारी जिला अध्यक्ष बनाए गए थे और उसके बाद उन्हें स्थाई रूप से जिला अध्यक्ष बनाया गया। महज छह माह के कार्यकाल मैं शेषराव यादव ने एक बेहतर जिला अध्यक्ष बनाकर दिखाया और संगठन ने इस बात पर भरोसा भी दिखाया है।
विज्ञापन
शुभंकर कार्यकाल में भाजपा को मिले सांसद और विधायक
लोकसभा चुनाव में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को लोकसभा से छिंदवाड़ा की टिकट मिलने के बाद शेषराव यादव को प्रभारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। शेषराव यादव के अध्यक्ष कार्यकाल में ही लोकसभा का चुनाव भाजपा ने छिंदवाड़ा में लड़ा।
विज्ञापन
45 साल से जिले में राजनीति कर रहे कद्दावर नेता कमलनाथ का गढ़ ध्वस्त करने में भाजपा को सफलता मिली और विवेक बंटी साहू सांसद बने। इसके साथ ही अमरवाड़ा उपचुनाव में भी भाजपा ने कमलेश शाह को फिर से विधायक बनाया। जिसका श्रेय प्रदेश संगठन और केंद्र संगठन के बड़े नेताओं ने शेषराव यादव को दिया और उन्हें शुभंकर जिला अध्यक्ष की पदवी से नवाजा गया था।
