फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SDO of Water Resources Department arrests caller of farmer

MP: सिवनी में एसडीओ की दादागीरी, किसान की कॉलर पकड़ी, दूसरे को कार की डिग्गी में ठूंसने की कोशिश; सस्पेंड

Sun, 16 Feb 2025 08:18 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 08:18 PM IST
सार

घटना के दौरान किसान हाथ जोड़कर अपनी समस्या बताने की कोशिश करते रहे, लेकिन एसडीओ लगातार अपशब्द कहता रहा। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन
SDO of Water Resources Department arrests caller of farmer
एसडीओ ने किसान की कॉलर पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र में शनिवार को जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी की गुंडागर्दी सामने आई। तिलवारा दाई तट नहर के एसडीओ श्रीराम बघेल नहर निरीक्षण के दौरान किसानों से भिड़ गए। जब किसानों ने सिंचाई की समस्या उठाई, तो अधिकारी भड़क गए, गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतर आए। एक किसान की कॉलर पकड़ ली, तो दूसरे को कार की डिग्गी में जबरन ठूंसने की कोशिश की। इस उन्होंने कहा कि “तुम अपनी सीमा में रहो, मैं किसी भी हद तक जा सकता हूँ, तुम्हारी ऐसी-तैसी कर दूंगा।” 
विज्ञापन


वीडियो वायरल, एसडीओ निलंबित और केस दर्ज
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा ने एसडीओ श्रीराम बघेल को सस्पेंड कर दिया और उन्हें जल संसाधन विभाग, नर्मदापुरम अटैच कर दिया गया। सिर्फ सस्पेंशन ही नहीं, बल्कि एसडीओ श्रीराम बघेल के खिलाफ केवलारी थाने में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


किसान गिड़गिड़ाते रहे, अधिकारी गालियां देता रहा
घटना के दौरान किसान हाथ जोड़कर अपनी समस्या बताने की कोशिश करते रहे, लेकिन एसडीओ लगातार अपशब्द कहता रहा। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय किसानों में गुस्सा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि एसडीओ पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे प्रशासन और सरकार क्या कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed