फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sant Samaj demands PM Modi's intervention over killing of Hindu youth in Bangladesh

Chhindwara News: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर संत समाज में उबाल, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

Thu, 25 Dec 2025 07:48 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 07:48 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपेंद्र दास की हत्या पर संत समाज में आक्रोश है। अतुलेशानंद महाराज ने छिंदवाड़ा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने इसे हिंदुओं पर अत्याचार का प्रतीक बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कार्रवाई की अपील की। 

विज्ञापन
Sant Samaj demands PM Modi's intervention over killing of Hindu youth in Bangladesh
अतुलेशानंद महाराज

विस्तार

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपेंद्र दास की कथित निर्मम हत्या को लेकर देशभर के संत समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर कन्नौज पीठाधीश्वर एवं शंभू पंचदस नाम आवाहन अखाड़ा से जुड़े वरिष्ठ संत 1008 अतुलेशानंद महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। छिंदवाड़ा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे अतुलेशानंद महाराज ने इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र सरकार से सीधे हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन




मीडिया से चर्चा करते हुए अतुलेशानंद महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में दीपेंद्र दास की हत्या केवल एक व्यक्ति की जान जाने का मामला नहीं है, बल्कि यह सनातन धर्म और हिंदू समाज पर हो रहे निरंतर अत्याचारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से संपूर्ण संत समाज और सनातन को मानने वाला हर व्यक्ति आहत और आक्रोशित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 15 दिनों तक बुजुर्ग दंपति को किया 'डिजिटल अरेस्ट', ऐन वक्त पर पुलिस ने 60 लाख की ठगी से बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मूल शिक्षा “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की है, जिसमें सभी के कल्याण की भावना निहित है। इसके बावजूद बार-बार हिंदू समाज को निशाना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। संत ने कहा कि हम सभी के लिए शांति और सद्भाव की कामना करते हैं, लेकिन जब हमारे धैर्य की परीक्षा ली जाती है तो आवाज उठाना भी आवश्यक हो जाता है।


प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील
अतुलेशानंद महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाए और पीड़ित हिंदू परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास करे। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन चुका है और अब केवल कूटनीतिक बयान नहीं, बल्कि प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

सनातन समाज को जागृत रहने का आह्वान
अतुलेशानंद महाराज ने सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से एकजुट रहने और सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ शांतिपूर्ण, संवैधानिक और संगठित तरीके से आवाज उठानी होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हिंदू सम्मेलन में मौजूद संतों, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं ने भी बांग्लादेश की इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान दीपेंद्र दास की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। संत समाज का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव नहीं बनाया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सम्मेलन में यह संदेश भी दिया गया कि सनातन धर्म शांति का मार्ग सिखाता है, लेकिन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना भी उसी का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed