फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Woman gives birth to quadruplets in Junnardeo, one newborn in critical condition

Chhindwara News: जुन्नारदेव में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, एक नवजात की हालत नाजुक

Tue, 23 Dec 2025 08:19 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 08:19 AM IST
सार

जुन्नारदेव में हुए एक असाधारण प्रसव के मामले में एक महिला ने एक साथ चार शिशुओं को जन्म दिया। चिकित्सकों के लिए यह प्रसव कराना एक चुनौतीपूर्ण स्थिति रही। प्रसव के बाद बच्चों की विशेष निगरानी के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Woman gives birth to quadruplets in Junnardeo, one newborn in critical condition
महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया

विस्तार

जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। बरेलीपार निवासी प्रसूता कुन्नू इवनाती ने एक बेटे और तीन बेटियों को जन्म देकर चिकित्सा जगत को भी आश्चर्यचकित कर दिया है।
विज्ञापन


यह प्रसव जुन्नारदेव सिविल अस्पताल में सफलतापूर्वक कराया गया। प्रसव के तुरंत बाद नवजातों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार और विशेष निगरानी के लिए चारों बच्चों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रैफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों नवजात बेटियों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं नवजात बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: SNCU में 40 नवजातों की जान दांव पर, क्या इंदौर जैसे खौफनाक हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?


चिकित्सकों का कहना है कि एक साथ चार बच्चों का जन्म होना अत्यंत दुर्लभ होता है और ऐसे मामलों में मां व बच्चों दोनों की विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। समय पर रैफरल और त्वरित उपचार के कारण स्थिति को संभालने में मदद मिली है।

इधर एक ओर परिवार में चार नवजातों के आगमन से खुशी का माहौल है, वहीं बेटे की नाजुक हालत को लेकर परिजन चिंतित भी नजर आ रहे हैं। परिजनों ने डॉक्टरों पर पूरा भरोसा जताते हुए शिशु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed