फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: 17 people including a government employee caught red-handed stealing electricity, fined Rs 5.

Chhindwara News: बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाए सरकारी कर्मचारी समेत 17 लोग, ठोका 5.40 लाख का जुर्माना

Sun, 13 Apr 2025 07:27 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 07:27 PM IST
सार

पांढुर्णा तहसील के कामठीकला गांव में बिजली कंपनी ने छापेमारी कर 17 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, जिनमें एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। विभाग ने 5.40 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है और एफआईआर की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
Chhindwara News: 17 people including a government employee caught red-handed stealing electricity, fined Rs 5.
बिजली चोरी पकड़ते कर्मचारी

विस्तार

पांढुर्णा तहसील के कामठीकला गांव में रविवार सुबह बिजली कंपनी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए लोगों में एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। बिजली कंपनी ने इन सभी पर कुल 5 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है।

विज्ञापन


कार्यपालन अभियंता नितिन डेहरिया के मुताबिक, गांव में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे बिजली विभाग की 14 सदस्यीय टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने देखा कि बिजली के पोल से सीधे केबल खींचकर घरों की छतों के रास्ते बिजली सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्वाभाविक मौत को बना दिया हादसा, संबल योजना में चार लाख का खेल, नपा कर्मचारी और युवक पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


मकानों में की गई कार्रवाई, बनाया गया पंचनामा
टीम ने सभी संदिग्ध मकानों की जांच की और मौके पर पंचनामा तैयार किया। इस कार्रवाई में कुल 17 लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। सभी मामलों में सबूत जुटाकर विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- महज 11 साल की बच्ची ने घर में कर ली आत्महत्या, मां के फोन छीनने से गुस्से में थी आठवीं की छात्रा

सरकारी कर्मचारी भी शामिल
बिजली कंपनी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए लोगों में एक शासकीय सेवक भी शामिल है। हालांकि, विभाग ने अभी तक किसी भी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। टीम ने सिर्फ जुर्माने की राशि और तकनीकी जानकारी मीडिया के सामने रखी है। छापेमारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जिन घरों में कार्रवाई हुई, वहां आसपास के लोग भी जांच के दायरे में आ गए हैं। विभाग का कहना है कि आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed