फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police take out procession of molestation and rape chargesThe police have sent the accused to jail.

Chhindwara: छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, न्यायालय से भेजा जेल

Mon, 02 Dec 2024 08:13 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 08:13 PM IST
सार

देहात थाना पुलिस ने दो आरोपियों का जुलूस निकाला। पहले आरोपी देवेन्द्र उइके, जो एक नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का दोषी था, और दूसरे आरोपी शैलेष नागेश, जिसने एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों को चेतावनी देने के लिए की गई है। 

विज्ञापन
Police take out procession of molestation and rape chargesThe police have sent the accused to jail.
जुलूस

विस्तार

जिले के देहात थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपी व्यक्तियों का जुलूस निकाला। पहले मामले में, एक नाबालिग आदिवासी लड़की ने देवेन्द्र उइके (28) निवासी ग्राम चावडी, सिवनी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 64(1), 65(1), 351(3), बीएनएस, और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उसे न्यायालय में पेश करने से पहले उसका जुलूस निकाला।

विज्ञापन

दूसरे मामले में, पार्वती नगर में एक महिला ने शैलेष नागेश (निवासी शिव मंदिर, बडचौक, बिछुआ) के खिलाफ छेड़छाड़, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 74, 75(2), 78(2), 351(3), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसका भी जुलूस निकाला।

विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही है ताकि अपराधियों को यह संदेश दिया जा सके कि उनके अपराधों का परिणाम होगा और समाज में सुरक्षा का माहौल बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed