फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Nursing officer suspended for threatening pregnant woman and demanding money

Chhindwara News: प्रसूता को धमकाकर पैसे ले रही थी नर्सिंग ऑफिसर, कलेक्टर को लगी खबर तो किया निलंबित

Thu, 28 Nov 2024 03:57 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2024 03:57 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में कलेक्टर ने ड्यूटी में लापरवाही और प्रसूता महिलाओं से धमकाकर पैसे मांगने की शिकायत पर नर्सिंग ऑफिसर सीमा साहू को निलंबित कर सिविल अस्पताल तामिया में अटैच किया। महिलाओं की डिलीवरी में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के आरोप भी पाए गए।

विज्ञापन
Chhindwara News: Nursing officer suspended for threatening pregnant woman and demanding money
अस्पताल

विस्तार

छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और प्रसूता महिलाओं को धमका कर पैसे मांगने वाली नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया है। दरअसल पूरा मामला कुछ इस तरह का है। हर्रई के ओझलढना में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर सीमा साहू पर सेवाओं में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और महिलाओं की डिलीवरी के एवज में धमकाकर पैसे की मांग करने की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। इसी के चलते कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओझलढाना, विकासखंड हर्रई से हटाकर सिविल अस्पताल तामिया में अटैच किया है।

विज्ञापन


एसडीएम ने भी भेजा था प्रस्ताव
एसडीएम अमरवाड़ा ने अपने प्रस्ताव में बताया था कि बीएमओ हर्रई ने 24 अगस्त को साहू को तहसील हर्रई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओझलढाना में चिकित्सीय सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन उन्होंने वहां उपस्थिति नहीं दी, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सीएमएचओ ने भी इस संबंध में नोटिस जारी किया था, लेकिन नर्सिंग ऑफिसर ने उन्हें भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को धमकाने और पैसे ऐंठने का था आरोप
धनौरा पंचायत की सरपंच सचिव ने भी नर्सिंग ऑफिसर सीमा साहू पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा में पदस्थ रहने के दौरान ग्रामीण महिलाओं की डिलीवरी के एवज में धमकाकर पैसों की मांग किए जाने एवं नहीं मिलने पर पेशेंट को रेफर किए जाने एवं उपचार से मना किए जाने की शिकायत की थी। इसके चलते कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसे निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed