{"_id":"66f69e8ebf8cef3cfe0d8dfe","slug":"no-confidence-motion-passed-against-corporation-president-the-elections-will-be-held-on-october-8-in-chhindwara-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2151763-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: निगम अध्यक्ष के खिलाफ पास हुआ अविश्वास प्रस्ताव, आठ अक्तूबर को होगी पार्षदों की वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: निगम अध्यक्ष के खिलाफ पास हुआ अविश्वास प्रस्ताव, आठ अक्तूबर को होगी पार्षदों की वोटिंग
Fri, 27 Sep 2024 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:44 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। आगामी आठ अक्तूबर को पार्षदों की वोटिंग होगी।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय छिंदवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज यानी शुक्रवार को एक राजनीतिक घटनाक्रम में छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो को हटाने के लिए नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने एक प्रस्ताव कलेक्टर को दिया था। देर रात यह प्रस्ताव पास कर दिया गया, जिसके चलते अब आठ अक्तूबर को वोटिंग होगी।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार दोपहर को भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने एक होटल में भाजपा पार्षद दल की बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने सभी पार्षदों से एकजुटता के साथ नगर निगम में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का समर्थन दिया था। इसके बाद कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया गया था, जिसके बाद देर रात कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया है, जिसके बाद अब लगभग रहते हो गया है कि आठ अक्तूबर को वोटिंग होगी। दरअसल, नगर निगम में कुल 48 वार्ड हैं, जिसमें से 34 पार्षद बीजेपी के पास हैं। जबकि 14 पार्षद कांग्रेस के पास हैं। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा भाजपा के पास है। इसी के चलते भाजपा अपना निगम अध्यक्ष बनाना चाह रही है।
विज्ञापन
विजय पांडे और एक महिला पार्षद के नाम पर चल रहा मंथन
कांग्रेस में निगम अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। वरिष्ठ पार्षद विजय पांडे और एक महिला पार्षद के नाम पर अध्यक्ष बनाने का मंथन चल रहा है। हालांकि, अध्यक्ष को कौन होगा, इस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
