फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Mysteriously missing microfinance agent, He had gone to Neemdhana to recover, bike found

Chhindwara: रहस्यमय तरीके से लापता हुआ माइक्रोफाइनेंस एजेंट, नीमढाना में वसूली करने गया था, मिली सिर्फ बाइक

Fri, 04 Oct 2024 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 07:34 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट लापता हो गया है। वह एक लाख रुपये की वसूली करने गया था, पर लौटा नहीं। पुलिस छानबीन में उसकी बाइक बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Chhindwara Mysteriously missing microfinance agent, He had gone to Neemdhana to recover, bike found
लापता युवक

विस्तार

दमुआ में माइक्रोफाइनेंस का काम कर रहा एक युवक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। युवक के परिजन रोकर बेहाल हो रहे हैं, जबकि पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। उसकी बाइक संदिग्ध हालत में बरामद की गई है। 
विज्ञापन


दमुआ पुलिस के मुताबिक अमरवाड़ा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला अजय मालवी (22) स्पंदन फाइनेंस कंपनी में 3 वर्षों से दमुआ में काम कर रहा था, जो 2 अक्टूबर से लापता हो गया है। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना अजय के भाई गोलू मालवी को अमरवाड़ा में दी है और परिजन निरंतर तलाश कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक अजय घोड़ाबड़ी में वसूली करने गया था। उसने लगभग 1 लाख की वसूली भी की थी। इसकी बाइक झरना तालाब के पास से बरामद की गई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन


मोबाइल है स्विच ऑफ
पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं आसपास उसकी तलाश की जा रही है। उसके साथ कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई है, इसको लेकर पुलिस की टीम काम कर रही है। फिलहाल अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed