फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Bulldozer ran on illegal colony action taken against colonizer by demolishing 17 houses

Chhindwara: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 17 मकान तोड़कर कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई, दूसरे दिन भी जारी अभियान

Sat, 19 Oct 2024 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

छिंदवाड़ा नगर निगम का अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला है। 17 मकानों को तोड़कर कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन
Chhindwara Bulldozer ran on illegal colony action taken against colonizer by demolishing 17 houses
बुलडोजर से मकान गिराते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम अमला इन दिनों शहर में लगातार कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को कलेक्टर के आदेश पर जिला प्रशासन के राजस्व दल एवं नगर निगम अमले ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की।

विज्ञापन


कार्रवाई के लिए चार दलों का गठन किया। इस दल ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बन रही अवैध कॉलोनियों की संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में झंडा, खजरी एवं जामुनझिरी की छह, कुसमैली कबाड़िया की एक, लोनिया करबल, परतला और पोआमा की तीन, इमली खेड़ा एवं चंदनगांव की सात कॉलोनियां शामिल रही। कार्रवाई के दौरान निगम अमले ने शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के सीमेंट से बने प्रवेश द्वार, पक्की सड़क एवं नाली की संरचनाओं को जेसीबी मशीन एवं पोकलैंड मशीनों की सहायता से हटाया।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में नगर निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय, अतिरिक्त कलेक्टर केसी बोपचे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधीर जैन सहित तसीलदार, पटवारी, राजस्व अमले, पुलिसकर्मी, निगमकर्मी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे। लगातार नगर निगम के द्वारा की जा रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी

बुलडोजर कार्रवाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed