फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP gives Mahua biscuit to PM, compliments in Mann Ki Baat: Mahue's new journey will give direction to society

Chhindwara News: छिंदवाड़ा सांसद ने पीएम मोदी को दिए महुआ के बिस्किट, मन की बात में मिली सराहना

Sun, 30 Mar 2025 08:18 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री को महुआ के बिस्किट और फूलों से बने प्राकृतिक रंग भेंट किए थे, जो स्थानीय महिलाओं के उद्यमशीलता के प्रयासों को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
MP gives Mahua biscuit to PM, compliments in Mann Ki Baat: Mahue's new journey will give direction to society
सांसद बंटी साहू पीएम मोदी को कुकीज़ देते हुए

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छिंदवाड़ा की महिलाओं द्वारा महुआ के फूलों से बनाए जा रहे बिस्किट और कुकीज़ के नवाचार की सराहना की। इस उल्लेख से स्थानीय महिलाओं में उत्साह है, जिन्होंने इस पहल के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


यह उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री को महुआ के बिस्किट और फूलों से बने प्राकृतिक रंग भेंट किए थे, जो स्थानीय महिलाओं के उद्यमशीलता के प्रयासों को दर्शाते हैं। सांसद साहू ने इस भेंट के माध्यम से छिंदवाड़ा की सांस्कृतिक और आर्थिक पहल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की दिल्ली में 3 अप्रैल को होगी बैठक,इससे पहले अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआ बिस्किट: परंपरा से नवाचार तक की यात्रा
महुआ के फूल, जो परंपरागत रूप से विभिन्न उपयोगों के लिए जाने जाते हैं, अब स्थानीय महिलाओं के नवाचार से स्वास्थ्यवर्धक बिस्किट और कुकीज़ के रूप में परिवर्तित हो रहे हैं। यह पहल न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनी है, बल्कि स्थानीय संसाधनों के मूल्यवर्धन का उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।


प्रधानमंत्री की सराहना से बढ़ा आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में इस पहल की सराहना किए जाने से स्थानीय महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अब अपने उत्पादों को और विस्तारित करने तथा नए बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित हुई हैं। इस मान्यता से उन्हें अपने उद्यम को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रोत्साहन मिला है। संस्था की देवकी चौरे ने बताया कि पिछले दिनों हमने सांसद विवेक बंटी साहू को महुए के बिस्किट कुकीज भेंट किए थे। इसके बाद दिल्ली में सांसद साहू ने प्रधानमंत्री को महुए के बिस्किट भेंट किए थे। आज मन की बात में पीएम ने हमारे नवाचार की चर्चा की इससे हमको बहुत खुशी हुई। सरकार कुछ ऐसे प्रयास करे जिससे हमारा काम और आगे बढ़ सके।आमतौर पर हमारे यहां महुए का गलत प्रयोग जैसे शराब बनाने में होता था इसलिए हमारे मन में आया कि महुए से बिस्किट,लड्डू बनाने का काम शुरू किया। उससे शरीर के जोड़ों और घुटनों का दर्द दूर होता है। हमको एक कंपनी ने सीएसआर से बिस्किट बनाने के लिए ओवन सहित तीन मशीनें दी हैं। हमारे उत्पाद को जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म में उपलब्ध कराने के बाद मांग जबलपुर, दिल्ली, नागपुर जैसे बड़े शहरों में बढ़ी है। हमारी आय 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई है और भी महिलाएं इससे जुड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल पटेल, इस अभिनेता ने कहा-ऐसे अद्भुत दर्शन कभी नहीं किए

सांसद साहू ने पीएम को दिया धन्यवाद
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि आज पीएम मोदी ने मन की बात में छिंदवाड़ा की आदिवासी महिलाओं के नवाचार की तारीफ है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद हूं। राजाखोह की आदिवासी बहनों का नवाचार अनुकरणीय है। पीएम मोदी ने मन की बात में छिंदवाड़ा की बहनों का उल्लेख कर उनका हौसला बढ़ाया है। निश्चित तौर पर महिलाओं के सपने साकार होंगे और बहनें लखपति बनेंगी। मेयर विक्रम अहाके ने कहा कि छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू ने पिछले दिनों पीएम मोदी को प्राकृतिक गुलाल और महुए की बिस्किट और गुलाल भेंट की थी। आज पीएम मोदी ने मन की बात में हमारे गांव की महिलाओं की चर्चा करके उनका हौसला बढ़ाया है।

 

सांसद बंटी साहू पीएम मोदी को कुकीज़ देते हुए

छिंदवाड़ा में महुआ से बिस्किट और कुकीज बनाए जाने की पहल रंग लाने लगी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed