फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   More than 75 fans stolen from hostelPolytechnic college case: Police investigating polytechnic college case

Chhindwara News: पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल से चोरी हो गए 75 से अधिक पंखे, कैमरे भी उखाड़ ले गए चोर

Sat, 26 Oct 2024 08:20 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 08:20 AM IST
सार

अब तक कमरों में लगे 75 से अधिक पंखे चोरी होना सामने आया है। इसके अलावा, कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए खरीदे गए गैस सिलेंडर, फ्रिज, बर्तन सहित अन्य सामान भी चोरी होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
More than 75 fans stolen from hostelPolytechnic college case: Police investigating polytechnic college case
थाना

विस्तार

छिंदवाड़ा के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल से 75 पंखे सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। इस मामले की शिकायत प्रबंधन ने धरमटेकड़ी पुलिस से की है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल कई दिनों से खाली था, चोरी की घटना को धीरे-धीरे अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


कॉलेज की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हॉस्टल कॉलेज परिसर के अंदर स्थित है और वहां कोई नहीं रहता है। हॉस्टल में ताला लगा हुआ था, समय-समय पर गेट खोलकर स्थिति देखी जाती है। हाल ही में गेट खोलकर देखा गया तो सामने आया कि हॉस्टल से कई चीजें चोरी हो चुकी हैं। इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


चोरी हुई सामग्री की गिनती की जा रही है। अब तक कमरों में लगे 75 से अधिक पंखे चोरी होना सामने आया है। इसके अलावा, कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए खरीदे गए गैस सिलेंडर, फ्रिज, बर्तन सहित अन्य सामान भी चोरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे भी उखाड़ ले गए चोर
प्रबंधन ने बताया कि हॉस्टल में क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। हॉस्टल बंद ही रहता था, इसकी चाबी प्रभारी के पास होती है, जो समय-समय पर इसे खोलता था। चोरी कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा हॉस्टल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोर उखाड़ कर ले गए हैं, जिससे कैमरे में कुछ भी कैद नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed