{"_id":"678cdfd08064e65ffa0c289d","slug":"medical-salesman-raped-on-the-pretext-of-marriage-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2536758-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: शादी का झांसा देकर सेल्समैन करता था युवती का शोषण, गर्भपात भी कराया; अब दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: शादी का झांसा देकर सेल्समैन करता था युवती का शोषण, गर्भपात भी कराया; अब दुष्कर्म का केस दर्ज
Sun, 19 Jan 2025 05:41 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 05:41 PM IST
सार
गुलाबरा की 25 वर्षीय युवती ने मेडिकल स्टोर सेल्समैन धर्मेंद्र मिश्रा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 6 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना
- फोटो : credit
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुलाबरा क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र मिश्रा (26), जो एक मेडिकल स्टोर का सेल्समैन है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती ने बताया कि 6 साल पहले कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान सीनियर धर्मेंद्र मिश्रा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती हो गई। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 2021 में आरोपी ने करियर बनाने का बहाना करते हुए शादी की बात टाल दी और युवती को जबरन गोली खिलाकर गर्भपात कराया।
इंदौर में भी जारी रहा उत्पीड़न
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2023 में युवती उच्च शिक्षा के लिए इंदौर चली गई। आरोपी वहां भी आता-जाता रहा और शादी का वादा करते हुए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इंदौर में गर्भवती होने पर आरोपी ने धमकी देकर एक निजी अस्पताल में फिर से उसका गर्भपात कराया। पीड़िता की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवती ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।