{"_id":"66e08df713f415391a0c8b67","slug":"man-jumps-into-the-swollen-kulbehra-river-he-did-not-believe-the-warning-of-the-people-and-he-did-not-believe-it-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2092599-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: काफी देर तक पुलिया पर खड़ा रहा, फिर कुलबेहरा नदी में कूदा व्यक्ति, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: काफी देर तक पुलिया पर खड़ा रहा, फिर कुलबेहरा नदी में कूदा व्यक्ति, तलाश जारी
Wed, 11 Sep 2024 08:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 08:06 AM IST
सार
घटना के बाद पुलिस ने आसपास संबंधित व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण उसे तलाशने में परेशानी के सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नदी
विस्तार
भारी बारिश के बीच कुंडाली में कुलबेहरा नदी की बाढ़ में आज एक व्यक्ति बह गया। लंबे समय से वह नदी के पास खड़ा था और अचानक उसने छ्लांग लगा दी। यह घटना मंगलवार शाम साढे़ चार बजे के आसपास की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुलबहरा नदी के किनारे कत्थई बनियार और नीले रंग का गमछा डाले एक व्यक्ति खड़ा था। बहुत देर से वह पुलिया के पास था, ऐसे में लोगों ने उससे वहां खड़े रहने का कारण पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। लोगों ने बताया कि कुछ देर बाद नदी में पानी बढ़ने लगा और व्यक्ति ने अचानक उसमें छलांग लगा दी। चंद पलों में वह पानी में बह गया। बहने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। दिन भर की बारिश से आज नदी नाले उफान पर हैं। बीते बारह घंटों से लगातार पानी गिर रहा है।
विज्ञापन
व्यक्ति की तलाश जारी
इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास संबंधित व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण उसे तलाशने में परेशानी के सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
