फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: A young man, upset with his wife going to her parents' house, hanged himself

Chhindwara News:पत्नी मायके गई तो पति ने किया सुसाइड, मकान से आई दुर्गंध तो पहुंचे पड़ोसी

Tue, 22 Apr 2025 01:26 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 01:26 PM IST
सार

राकेश शराब का आदी था और पत्नी से अक्सर विवाद करता था। कुछ दिन पहले विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद राकेश मानसिक रूप से टूट गया था। घटना की सूचना मिलते ही उमरेठ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Chhindwara: A young man, upset with his wife going to her parents' house, hanged himself
थाना उमरेठ

विस्तार

उमरेठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिनसई गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक घर से तेज दुर्गंध आने की खबर फैली। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। 36 वर्षीय युवक राकेश धुर्वे का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। शव चार दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। उमरेठ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

विज्ञापन


पुलिस और गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश धुर्वे शराब का आदी था और आए दिन नशे में पत्नी से विवाद करता था। कुछ दिन पहले उसने पत्नी से रुपये मांगे थे। पैसे न मिलने पर उसने मारपीट की। इससे परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी और बच्चे को भी साथ ले गई। राकेश अपनी पत्नी को मनाने ससुराल गया, लेकिन पत्नी ने साथ लौटने से इंकार कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से टूट गया। वापसी के बाद वह गांव में दिखाई नहीं दिया। पड़ोसियों को लगा वह कहीं बाहर गया होगा, लेकिन चार दिन बाद जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी, तब इस दर्दनाक घटना का पता चला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ED कोर्ट में आज सुनवाई का दिन: सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल की जमानत पर आएगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में चर्चा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राकेश के आत्महत्या करने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ उसके घर के पास जुट गई। सभी स्तब्ध थे। उमरेठ थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और पत्नी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed