फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal bus overturns near Renikheda, 7 injured in Tamia Valley

MP: छिंदवाड़ा के तामिया मार्ग पर पलटी बस,सात यात्री घायल; ग्रामीणों और पुलिस ने प्रभावितों को सुरक्षित निकाला

Sun, 22 Feb 2026 02:49 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 02:49 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया मार्ग पर पिपरिया से आ रही महाकाल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से सात घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसमें चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Mahakal bus overturns near Renikheda, 7 injured in Tamia Valley
बस पलटने के बाद जारी राहत कार्य।

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया मार्ग पर रविवार सुबह पिपरिया से छिंदवाड़ा आ रही महाकाल बस (MP 04 PA 2644) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

ग्रामीण बने ‘पहले रेस्क्यूअर’
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। बस एक ओर झुकी हुई थी और कुछ यात्री अंदर फंसे थे। ग्रामीणों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही माहुलझिर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य संभाला। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तामिया अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

7 घायल, 4 भर्ती
हादसे में कुल सात यात्री घायल हुए। इनमें चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की वजह की जांच
प्रारंभिक अनुमान है कि मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि तकनीकी कारण, सड़क की स्थिति और चालक की भूमिका सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बस चालक से पूछताछ जारी है। बस पलटने के कारण मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर ट्रैफिक सामान्य कराया।



ये भी पढ़ें- MP: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने MLA आतिफ की तारीफ की, कहा- गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने संकल्प लाए

संवेदनशील मार्ग
तामिया-छिंदवाड़ा मार्ग पहाड़ी और घुमावदार होने के कारण संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम और नियमित निगरानी की मांग की जा रही है। समय रहते राहत कार्य शुरू होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों और उनके परिजनों ने ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed