फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics KamalNath hints at mid-term elections sends message of unity in Shikarpur Miglani seen active

MP Politics: कमलनाथ ने मध्यावधि चुनाव के दिए संकेत, शिकारपुर में एकजुटता का संदेश, सहयोगी मिगलानी दिखे एक्टिव

Thu, 19 Sep 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

शिकारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कमलनाथ ने मध्यावधि चुनाव के संकेत दिए हैं। दरअसल, कमलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि देश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं, आप सभी कमर कसकर तैयार रहें।
 

विज्ञापन
MP Politics KamalNath hints at mid-term elections sends message of unity in Shikarpur Miglani seen active
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के शिकारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कमलनाथ ने मध्यावधि चुनाव के संकेत दिए हैं। दरअसल, कमलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि देश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं, आप सभी कमर कसकर तैयार रहें।

विज्ञापन


बता दें कि उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का आव्हान किया। इससे पहले उन्होंने सौंसर, पांढुर्णा और जुन्नारदेव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ नकुलनाथ भी मौजूद रहे। कमलनाथ ने सभी पर्यवेक्षक और बड़े पदाधिकारियों से कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है, पीछे का सब कुछ भुलाकर नए सिरे से संगठन को तेजी से मजबूत बनाने के लिए जुट जाओ।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने खुलकर रखी अपनी बात
इस बैठक में कांग्रेस पदाधिकािरयों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को सुधारने और संगठन में जो कमी है, उसको लेकर खुलकर बात रखी, जिसके बाद कमलनाथ ने सभी की समस्या को नोट कराते हुए अलग से बात रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सहयोगी मिगलानी दिखे एक्टिव
कमलनाथ के इस दौरे में कमलनाथ के सबसे पुराने साथी राजेंद्र मिगलानी काफी एक्टिव दिखे, जबकि कमलनाथ के निजी सहायक रहे संजय श्रीवास्तव और उनके साथ साए की तरह रहने वाले मुकेश जाट भी आज नजर नहीं आए, जिसके बाद माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हुई शिकायत के चलते उन्हें अलग कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed