फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Junnardev police arrest ganja againWoman arrested for smuggling ganja, Rs 1 lakh recovered

Chhindwara News: जुन्नारदेव पुलिस ने फिर पकड़ा गांजा, अब एक लाख का माल इधर से उधर कर रही महिला गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 07:44 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Junnardev police arrest ganja againWoman arrested for smuggling ganja, Rs 1 lakh recovered
पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगभग 15 दिन के अंतराल में दूसरी बार जुन्नारदेव पुलिस ने अपने क्षेत्र में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर किया। पुलिस ने अबकी बार यहां गांजा की तस्करी करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल उक्त महिला एक बैग में भरकर गांजा सप्लाई करने की फिराक में थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी मनीष खत्री ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय करने व परिवहन में संलिप्त अपराधियों के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देशन दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी जुन्नारदेव राकेश बघेल एवं जुन्नारदेव पुलिस टीम के अथक प्रयास से आरोपी उर्मिला धुर्वे पति संजय धुर्वे (42) निवासी दातला जुन्नारदेव थाना जुन्नारदेव को एक बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा 4.958 किलो सहित पकड़कर उक्त आरोपी उर्मिला धुर्वे के विरुद्ध धारा 8/20 (B) N.D.P.S. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन


डायरेक्टर बंगले के सामने कार्रवाई
दरअसल थाना प्रभारी जुन्नारदेव राकेश बघेल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला उम्र करीब 40-45 साल की दातला जुन्नारदेव में डायरेक्टर बंगला के सामने ग्राउंड में रेलवे पटरी के पास अवैध गांजा बैग में लिए हुए सुबह ही किसी ग्राहक को बेचने वाली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जुन्नारदेव राकेश बघेल के द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराकर कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए, एवं थाना जुन्नारवेद पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर N.D.P.S. एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी उर्मिला धुर्वे को उसके एक बैग में पांच पैकेट जिनके अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा 4. 958 किलो कीमती करीब 1 लाख रुपए एक लाख रुपए कब्जे में रखे हुये पकड़ा गया। मामले में अवैध मादक पदार्थ गांजा को कहां से लाया गया एवं किसे विक्रय किया जाना था इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed