फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Husband dies of electric shock while trying to save wife

Chhindwara News: पत्नी को बचाने में करंट से झुलसकर पति की मौत, धक्का देकर बीवी को किया दूर और खुद आया चपेट में

Mon, 30 Sep 2024 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Chhindwara News: Husband dies of electric shock while trying to save wife
फाइल
छिंदवाड़ा जिले जुन्नारदेव के चटुआ में सोमवार को एक युवक करंट से झुलसी अपनी पत्नी को बचाने के चक्कर में खुद करंट से झुलस गया और अपनी जान गवां बैठा। जिसके बाद पूरे गांव में हडक़ंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की है। नवेगांव के चटुआ निवासी राजू उईके पिता तेजलाल उईके (45) सोमवार को अपने घर में पूजा कर रहा था, उस दौरान रसोई में काम कर रही उनकी पत्नी अचानक करंट से झुलस गई। पत्नी की आवाज सुनकर वह दौड़ा और पत्नी को धकेल दिया, जिससे बिजली के तार में उलझी उसकी पत्नी तो बच गई लेकिन वह खुद झुलस गया, जिससे वह बेसुध हो गया। परिजन तत्काल उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि पीएम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक का रिश्तेदार है मृतक
जानकारी के मुताबिक मृतक राजू उईके पूर्व विधायक नत्थनशाह कवडेती के भाई का दामाद था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी पत्नी भी घटना के बाद से बेसुध बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed