{"_id":"66d56ed6678243bc4d0af68b","slug":"father-in-law-killed-in-road-accident-amarwada-truck-overturns-after-bike-rider-hits-bike-at-baghdev-ghat-in-amarwada-father-in-law-buried-under-house-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2060888-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, अमरवाड़ा बाघदेव घाट में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, अमरवाड़ा बाघदेव घाट में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक
Mon, 02 Sep 2024 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:01 PM IST
सार
सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। अमरवाड़ा के बाघदेव घाट में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया, जिससे नीचे दबे ससुर-दामाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे का शिकार ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले से होकर गुजरने वाले छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर जुंगावानी के पास एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया, जिसमें दबने से बाइक में सवार ससुर और दामाद की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना छिंदवाड़ा जुंगावानी के पास की है। तेज रफ्तार आयशर ट्रक क्रमांक UP- 13 CT-1422 अमरवाड़ा से छिंदवाड़ा की तरफ आ रहा था। जबकि बाइक क्रमांक एमपी-28 MU- 6225 के चालक बाकी निवासी मेघनंद सूर्यवंशी उम्र 65 वर्ष और दामाद हरी निवासी कृष्ण कुमार सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष हर्रई की तरफ जा रहे थे। तभी ट्रक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद दोनों ससुर-दामाद ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर लगते ही सूर्यवंशी परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि जहां पर यह हादसा हुआ, उससे पहले भी यहां अक्सर हादसे होते रहे हैं। वहां एक्सीडेंटल पाइंट बनाया गया है, जिसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
