{"_id":"6705221936b63080e80a9b35","slug":"farmers-duped-in-the-name-of-pm-farmers-whatsapp-message-and-rs-11-lakh-missing-from-account-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2192852-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: PM किसान के नाम पर किसान से हुई ठगी, व्हाट्सएप में मैसेज आया और खाते से गायब हो गए 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: PM किसान के नाम पर किसान से हुई ठगी, व्हाट्सएप में मैसेज आया और खाते से गायब हो गए 11 लाख
Tue, 08 Oct 2024 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:09 PM IST
सार
पीएम किसान के नाम पर किसान से ठगी हुई है। व्हाट्सएप में मैसेज आया और खाते से 11 लाख रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में पीएम किसान के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। जहां एक किसान के खाते से एक मैसेज आने के बाद लगभग 11 लाख रुपये की ठगी हो गई। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ठगों ने उसका पूरा खाता खाली कर दिया। घटना के बाद पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले की शिकायत कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
दरअसल, तंसरा माल के किसान कैलाश मोहबे ने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें व्हाट्सएप पर पीएम किसान के नाम से एक लिंक मिला था, जिस पर क्लिक करने से उनका मोबाइल हैंग हो गया और फोन पे बंद हो गया। जब उन्होंने फोन पे दोबारा चालू किया और कुछ लेन-देन किए, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 534 रुपये ही बचे हैं। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि 24 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच उनके खाते से लगातार एक के बाद एक राशि ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
पीएनबी खाते से लगभग 8,84,499 रुपये और एसबीआई उमरानाला शाखा के खाते से लगभग 2,94,844 रुपये आहरित किए गए हैं। कुल राशि 11,79,343 रुपये है। कैलाश मोहबे का कहना है कि उनका मोबाइल नंबर 20 सितंबर से बंद था, इसलिए उन्हें ट्रांसफर राशि का मैसेज नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
