फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Elderly man dies after reaching bus stand without discharge

Chhindwara: बिना डिस्चार्ज के अस्पताल से निकले बुजुर्ग की बस स्टैंड पहुंचते ही मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 23 Nov 2024 08:59 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2024 08:59 PM IST
सार

अमरवाड़ा बस स्टैंड पर अस्पताल से बिना बताए निकले बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर-नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांचते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chhindwara News Elderly man dies after reaching bus stand without discharge
हंगामा

विस्तार

शनिवार को अमरवाड़ा के मुख्य बस स्टैंड के पीछे उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय दुकानदारों ने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान आधारी वर्मा (58), निवासी सुखारी कला, के रूप में हुई।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आधारी वर्मा पेट दर्द के इलाज के लिए अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को बिना बताए अस्पताल से निकलकर बस स्टैंड पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर और नर्स की अनदेखी के कारण बुजुर्ग अस्पताल से बिना डिस्चार्ज हुए निकल गए। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना निरीक्षक राजेंद्र सिंह धुर्वे दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में बुजुर्ग को अस्पताल से निकलते हुए देखा गया।

बीएमओ डॉ. करुष ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को बुजुर्ग पेट दर्द के इलाज के लिए भर्ती किए गए थे। शनिवार सुबह डॉक्टर राउंड पर गए, तो वह अस्पताल में मौजूद नहीं थे। घटना को लेकर पुलिस और अस्पताल प्रशासन जांच कर रहे हैं।
 

हंगामा

हंगामा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed