{"_id":"693108f126a7a1a6ed0c217b","slug":"drunk-assistant-reaches-blo-collectorate-ruckus-woman-blo-accused-of-mental-harassment-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3698835-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: नशे में धुत कलेक्ट्रेट पहुंचा सहायक बीएलओ, किया हंगामा; महिला BLO पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: नशे में धुत कलेक्ट्रेट पहुंचा सहायक बीएलओ, किया हंगामा; महिला BLO पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
Thu, 04 Dec 2025 11:24 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:24 AM IST
सार
नशे की हालत में हंगामा करने पर पुलिस ने उसे परिसर से बाहर कर दिया, जहां वह देर तक बड़बड़ाता रहा। इससे पहले वह एसडीएम और एडीएम कार्यालय में भी पहुंचकर हड़कंप मचा चुका था। जिले में इस समय मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य जारी है।
विज्ञापन
हंगामा करता BLO
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब माल्हनवाड़ा क्षेत्र का एक सहायक बीएलओ शराब के नशे में धुत होकर सीधे कलेक्टर से मिलने जा पहुंचा। वह अपने साथ गणना पत्रक भी लेकर आया था और कलेक्टर को लौटाने की बात कह रहा था।
सहायक बीएलओ का आरोप था कि वर्तमान में वर्कलोड अत्यधिक बढ़ गया है। सीनियर महिला बीएलओ उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है और अब यह काम नहीं करेगा। इस पर वह सभी गणना पत्रक सीधे कलेक्टर को सौंपने पहुंच गया।
पुलिस ने किया बाहर
नशे की हालत में बीएलओ को इस तरह हंगामा करते देख कलेक्टरेट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे बाहर कर दिया। परिसर से निकाले जाने के बाद वह मैदान में काफी देर तक नशे की हालत में बड़बड़ाता रहा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो: लंबे इंतजार के बाद कमर्शियल रन की मिली मंजूरी, जल्द पटरी पर दौड़ने लगेगी राजधानी की पहली मेट्रो
पहले एसडीएम और एडीएम कार्यालय पहुंचा
बताया गया कि वह सबसे पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचा था। इसके बाद एडीएम कार्यालय गया। दोनों जगह उसकी हरकत को देखकर पुलिस ने उसे बाहर कर दिया।
जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी
जिले में इस समय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। अब तक 91 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में 12 लाख 26 हजार से अधिक फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में स्थापित मतदाता सहायता केंद्र लोगों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं, ताकि काम समय पर पूरा हो सके। छिंदवाड़ा जिला इस अभियान में पूरे प्रदेश में 16वें स्थान पर चल रहा है।