फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Despite ban, deadly Chinese manjha injures home guard, deep cut from lip to cheek

Chhindwara News: प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चायनीज मांझा, नगर सैनिक का चेहरा कटा, होंठ से लेकर गाल तक गहरा घाव

Mon, 15 Dec 2025 09:42 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 09:42 AM IST
सार

चायनीज मांझे के बढ़ते उपयोग के चलते एक नगर सैनिक के चेहरे पर गंभीर घाव हो गया, जिससे उसे नौ टांके लगाने पड़े। स्थानीय नागरिकों ने चायनीज मांझे के बेचने और उसके इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
Chhindwara News: Despite ban, deadly Chinese manjha injures home guard, deep cut from lip to cheek
चायनीज मांझे से घायल हुआ नगर सैनिक का चेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चंदनगांव में प्रतिबंधित चायनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार शाम चंदनगांव स्थित माता मंदिर के पास एक्टिवा सवार नगर सैनिक चायनीज मांझे में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मांझे से उनके होंठ से लेकर गाल तक गहरी चोट आई, जिसके चलते चिकित्सकों को चेहरे पर 9 टांके लगाने पड़े।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपीईबी ऑफिस के पीछे रहने वाले नगर सैनिक रामेश्वर सोनारे रविवार शाम बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान माता मंदिर के पास उड़ रही पतंग का चायनीज मांझा उनके गले में फंस गया। संयोगवश उन्होंने गर्म जैकेट पहन रखी थी, जिससे गला सुरक्षित रहा, लेकिन मांझा चेहरे पर आ गया और गंभीर कट लग गया। घायल को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टांके लगाए गए। रामेश्वर सोनारे वर्तमान में एसडीएम कार्यालय में तैनात हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Khandwa: पर्यटन मंत्री लोधी ने वंदे मातरम नहीं गाने पर कांग्रेस को बताया देशद्रोही पार्टी, लव जिहाद पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चायनीज मांझे की चपेट में आकर पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जो पतंग उड़ाते समय इस प्रतिबंधित मांझे से कटने का शिकार हुए हैं।

हालांकि चायनीज मांझा प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बाजार में इसकी खुलेआम बिक्री जारी है। खासकर पतंगबाजी के शौकीन बच्चे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उनके लिए भी बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से चाइनीज मांझा बेच रहे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed