फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Teenage girl who went to take bath in a pond died by drowning

Chhindwara News: तालाब में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत, दो घंटे बाद निकाला गया शव

Tue, 17 Jun 2025 09:40 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 09:40 AM IST
सार

तालाब किनारे कपड़े पड़े होने से ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। एसडीईआरएफ की टीम ने दो घंटे की खोज के बाद शव बाहर निकाला।

विज्ञापन
Chhindwara News: Teenage girl who went to take bath in a pond died by drowning
पानी से शव को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुर्रेमऊ में सोमवार शाम एक 14 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान ममता पिता मानक लाल बोसम के रूप में हुई है। ममता शाम के समय गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गई थी। इस दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चली गई, जहां से वह बाहर नहीं निकल सकी और डूब गई।
विज्ञापन


कपड़े देख ग्रामीणों को हुई शंका
शाम करीब 5 बजे तालाब किनारे कपड़े पड़े देखे गए। आसपास किसी को न देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल दमुआ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) को बुलाया गया। टीम ने करीब दो घंटे की तलाश के बाद किशोरी के शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन


शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने बताया कि ममता की मौत तालाब में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी की मौत से पूरे गांव में मातम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed