फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara Suresh Jhalke will be Pandhurna District Congress President

Chhindwara: सुरेश झलके होंगे पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कमलनाथ के निर्देश पर मिली कमान

Tue, 06 Feb 2024 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 10:27 PM IST
सार

सुरेश झलके पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाएंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ के निर्देश पर पूर्व विधायक रहे झलके को पांढुर्ना की कमान मिली है।

विज्ञापन
Chhindwara Suresh Jhalke will be Pandhurna District Congress President
सुरेश झलके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले पांढुर्ना जिले में कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें पूर्व विधायक रह चुके सुरेश झलके को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में पांढुर्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कुल दस नामों की सूची संसदीय क्षेत्र मीडिया विभाग के द्वारा जारी की गई है।

विज्ञापन


लोकसभा प्रभारी संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर समन्वयक की भी नियुक्ति की गई है। वहीं, पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जतन उइके को लोकसभा प्रभारी, संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा मनोनित किया गया है। पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुरेश झलके को सौंपी है। जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना समन्वयक भागवत महाजन, सह समन्वयक आनंदराव कोल्हे, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मधुकर दुर्वे, राजू ठवरे व विनायक मर्सकोले नियुक्त किये गये हैं। जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंदू रबड़े व प्रमोद भांगे मनोनित किये गये हैं।
विज्ञापन


विजय चौधरी पर्यवेक्षक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना एवं रामकृष्ण माटे पर्यवेक्षक उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना नियुक्त किये गये हैं। सौंसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में समन्वयक पद की जिम्मेदारी अशोक चौधरी को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed