Chhindwara News: पुलिस ने शराबियों का उतारा नशा, पोलोग्राउंड में बदमाशों को बनाया मुर्गा, कान पकड़वाकर लाए थाने
छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने पोला ग्राउंड में शराब पीने वाले चार युवकों को सजा दी। उन्हें मुर्गा बना कर कान पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, और भविष्य में शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने पोला ग्राउंड में शराब पीने वाले चार युवकों को सजा दी। उन्हें मुर्गा बना कर कान पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, और भविष्य में शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने शहर के पोला ग्राउंड में शराब पीने वाले चार युवकों को सरेआम सजा दी और उन्हें शराब पीने के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा नियमित गश्त के दौरान की गई, जिसमें इन युवकों को पकड़ा गया था। पुलिस ने उन्हें मुर्गा बना दिया और कान पकड़कर थाने तक ले आई।
कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, पुलिस को शराबखोरी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था। इसके तहत पुलिस लगातार गश्त कर रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इस अभियान के तहत, कोतवाली पुलिस ने उन चार शराबियों को मुर्गा बना कर सार्वजनिक रूप से सजा दी ताकि भविष्य में वे शराब पीने से बचें और अपराधियों में खौफ बने।
इसके अलावा, पिछले दिनों भी पुलिस ने शहर में मारपीट करने वाले तीन आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें जेल भेजा था। अब शराबियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, जिससे अन्य लोग भी सर्तक हो सकें। पुलिस ने इन शराबियों को सख्त हिदायत दी है कि यदि भविष्य में वे फिर से शराब पीते हुए पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टीआई गोल्हानी ने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा शहर में नियमित गश्त की जा रही है, ताकि ऐसे आवारा तत्वों और शराबियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी, और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बनाया मुर्गा
