फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News unique example of police Helped helpless elderly women during Shakti festival Navratri Photos

Chhindwara News: पुलिस की अनूठी मिसाल...शक्ति पर्व नवरात्र में बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं को दिया सहारा, Photos

Fri, 11 Oct 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 10:14 PM IST
सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने अनूठी मिसाल पेश की है। शक्ति के पर्व नवरात्र में बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं को सहारा दिया है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
Chhindwara News unique example of police Helped helpless elderly women during Shakti festival Navratri Photos
मदद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा की कुंडीपुरा और माहुल झिर पुलिस ने शक्ति के पर्व नवरात्र में एक अनूठी मिशाल पेश करते हुए बेसहारा बुजुर्गों को सहारा देकर सबका दिल जीत लिया। इससे पुलिस का एक अच्छा चेहरा सामने आया है। जहां पुलिस ने वर्दी के साथ हमदर्दी दिखाई।

विज्ञापन


दरअसल, दुर्गा नवमी के अवसर पर कुंडीपुरा पुलिस को सूचना मिली कि बबन पटेल कॉलोनी के क्षेत्रवासियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से शिकायत मिली कि कॉलोनी में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला निर्वस्त्र पड़ी हुई है। सूचना पर कुंडीपुरा थाना प्रभारी मनोज बघेल और धरम टेकड़ी चौकी महेंद्र शाक्य की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों की मदद से महिला को उठाया गया और उसे पास ही एक घर में नहलाकर हाल-चाल पूछा गया। महिला को भोजन करवाया। वहीं, महिला को नए वस्त्र लाकर पहनाए गए। महिला कहां की है और किस तरह यहां पहुंची, यह सब जांच में है और अभी उक्त महिला को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


60 साल की बुजुर्ग महिला की बचाई जान
60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंगला सोनी यहां रहती है और विगत चार से पांच दिनों से मंगला सोनी दिखाई नहीं दे रही है। उसके घर का अंदर से दरवाजा बंद है। पुलिस टीम तुरंत ही मंगला मौसी के घर पहुंची और बुजुर्ग महिला का हाल-चाल जानने की कोशिश की। मगर किसी ने भी अंदर से आवाज नहीं दी। किसी अंजान आशंका से ग्रस्त पुलिस कर्मचारियों ने पीछे के कमरे से दरवाजे को तोड़ा और अंदर पहुंचे तो देखा कि महिला बहुत ही दर्दनाक अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, महिला अकेली रहती थी और उनका बेटा मां के साथ नहीं रहता, जिसके चलते महिला का यहां हाल हुआ। पुलिस कर्मचारियों ने बीमार महिला को बाहर निकाला और 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुजुर्ग महिलाओं का उपचार जारी है। इसी दौरान माहुल झिर थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला जिनकी देखभाल के लिए परिवार में कोई सदस्य नहीं है, जो भूख के कारण थाना आयी थी। भूखी महिला को थाना परिसर में भोजन स्टॉफ मेस में भोजन कराकर अनूठी मिशाल पेश की।

मदद करती पुलिस

मदद करती पुलिस

मदद करती पुलिस

मदद करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed