{"_id":"67e7c4b3c72a17e4670f12c7","slug":"chhindwara-police-bust-online-cricket-speculative-racket-two-arrested-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2776226-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 29 Mar 2025 09:00 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:00 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे किसी अन्य व्यक्ति से 10% कमीशन पर यह मास्टर आईडी लेकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। अब पुलिस आराोपियों से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस
विस्तार
छिंदवाड़ा पुलिस ने क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के सरगना समेत उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीवास्तव कॉलोनी निवासी सौरभ अरोरा और ग्राम खापाभाट निवासी शिवम बड़खे क्रिकेट सट्टे की मास्टर आईडी (dubaiexch.live) के जरिए अवैध सट्टेबाजी चला रहे हैं। दोनों आरोपी दीनदयाल रसोई के पास गांधीराज इलाके में बैठकर सट्टे का हिसाब-किताब देख रहे हैं। सूचना पर थाना कुंडीपुरा पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार आईफोन, जिनमें लाखों के सट्टे का डिजिटल रिकॉर्ड, 7,400 रुपये नगद जब्त किए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में महिला की साड़ी में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी, इलाज जारी, कैसे हुआ हादसा?
विज्ञापन
सट्टे के पीछे बड़ा नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे किसी अन्य व्यक्ति से 10% कमीशन पर यह मास्टर आईडी लेकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। अब पुलिस आराोपियों से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4 (क) और धारा 49 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट
टीम को मिलेगा इनाम
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज बघेल, सउनि मनोज रघुवंशी, प्रआर प्रदीप बघेल, आरक्षक करण रघुवंशी, जीवन रघुवंशी (साइबर सेल), आदित्य रघुवंशी और नितिन सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
