फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Bichua BEO suspended complaint of embezzlement of Rs 26 lakh in Ghoradongri

MP News: बिछुआ BEO हुए निलंबित, घोड़ाडोंगरी में 26 लाख के गबन की हुई थी शिकायत

Fri, 03 May 2024 12:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 May 2024 12:53 PM IST
सार

गबन के इस मामले में बैतूल कलेक्टर द्वारा तत्कालीन बीईओ रमेश गांजरे के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। इस प्रस्ताव पर शासन ने गांजरे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में लाखों रुपए का गबन करने के मामले में बिछुआ बीईओ को शासन द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, सीमावर्ती जिले बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में पदस्थापना के दौरान बीईओ रमेश गांजरे को जनजाति कार्य विभाग के आयुक्त द्वारा तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार वर्ष 2018-19 में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में बीईओ का कार्यभार रमेश गांजरे द्वारा संभाला जा रहा था। इस दौरान करीब 26 लाख 20 हजार रुपए की शासकीय राशि का गबन हुआ। जिसका खुलासा पिछले दिनों कोष एवं लेखा विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में हुआ।
विज्ञापन


जिसके तहत बैतूल कलेक्टर द्वारा तत्कालीन बीईओ रमेश गांजरे के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद शासन द्वारा रमेश गांजरे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंस के दौरान बीईओ का मुख्यालय संभागीय उपायुक्त कार्यालय जबलपुर रहेगा। मामला उजागर होने के बाद अब बिछुआ में पदस्थापना के दौरान भी बीईओ रमेश गांजरे की कार्यप्रणाली की जांच की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed