फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara murder case revealed: Friends throw youth into pond, die after fight in Madai

Chhindwara News: मड़ई में विवाद के बाद युवक की हत्या: तालाब में फेंका था शव, मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 11:51 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 11:51 AM IST
सार

MP Crime News: छिंदवाड़ा के  तालाब में मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजू उर्फ सुंदर बट्टी समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। लड़की से बात करने को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने युवक को पीटकर तालाब में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Chhindwara murder case revealed: Friends throw youth into pond, die after fight in Madai
छिंदवाड़ा हत्या कांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में 26 अक्तूबर को तालाब में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मड़ई के दौरान मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने युवक की पिटाई कर उसे तालाब में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि 26 अक्तूबर की सुबह भेड़ा पुल के पास तालाब में अभिषेक उईके (21) का शव मिला था। परिजनों ने बताया कि अभिषेक 24 अक्तूबर को भेड़ा गांव की मड़ई में गया था और वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जब शव की जांच कराई तो शरीर पर चोट के निशान मिले। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक के दोस्तों और मड़ई में मौजूद युवकों से पूछताछ की।

लड़की से बात करने को लेकर हुआ विवाद
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मड़ई के दौरान किसी लड़की से बात करने को लेकर अभिषेक का अमारी गांव के चार युवकों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अभिषेक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे घसीटते हुए तालाब किनारे ले जाकर पानी में धकेल दिया।

ये भी पढ़ें- खौफनाक: रील देखकर रची थी जीजा की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा; साली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी मंजू उर्फ सुंदर बट्टी सहित चार गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मंजू उर्फ सुंदर बट्टी और उसके तीन नाबालिग साथियों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी मार्को ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed