{"_id":"663271607b3f5da37d06e036","slug":"chhindwara-high-speed-bolero-vehicle-overturned-near-amarwara-jungwani-toll-plaza-11-people-injured-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: अमरवाड़ा जुंगावानी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पलटा, 11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: अमरवाड़ा जुंगावानी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पलटा, 11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
Wed, 01 May 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 10:14 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा जुंगावानी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पलटने से 11 व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बोलेरो पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जुंगावानी टोल नाका के पास के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित सुपर पलट गया, जिसमें सवार 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चालक द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने से यह बोलेरो वाहन पलट गया था, जिसमें सवार 11 व्यक्ति घायल हो गए थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल हॉस्पिटल अमरवाड़ा लाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही अमरवाड़ा अनु विभाग के अधिकारी तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घायलों में कोमल यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 70 वर्ष जमुनिया भूरा, अधर पिता रघु यादव उम्र 65 वर्ष, शरद यादव पिता कौशल 4 वर्ष, उमेश्वती पति कौशल यादव की उम्र 30 वर्ष, शीतल पिता कौशल यादव उम्र ढाई वर्ष, सरिता पति आसाराम उम्र 30 वर्ष, आसाराम पिता पूसु यादव, राजकुमार पिता सुमरन सभी निवासी जमुनिया भूरा संजय पिता मेहमान शाह उम्र 45 वर्ष निवासी हिर्री, कीर्ति पति उमेश उम्र 35 वर्ष, देवेंद्र पिता उमेश निवासी कोपा खेड़ा सभी का इलाज अमरवाड़ा हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
नरसिंहपुर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार नरसिंहपुर से पूजा कर लौट रहा था। तभी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि समय पर सभी लोग अस्पताल पहुंच गए।
