फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Gondwana party leader dies while trying to save his father who was electrocuted

Chhindwara: कपड़े फैलाते वक्त तार में आया करंट, चपेट में आए पिता को बचाने गए गोंडवाना पार्टी के नेता की मौत

Tue, 23 Jul 2024 08:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Jul 2024 08:04 AM IST
सार

हादसे में गोंडवाना पार्टी के नेता अमर धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Gondwana party leader dies while trying to save his father who was electrocuted
अमर धुर्वे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी थाना क्षेत्र के रावनवाड़ा बस्ती में सोमवार को कपड़े सुखाने वाले तार में कब करंट आ गया ये बाप-बेटे को पता ही नहीं चला। करंट की चपेट में आकर बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। जान गंवाने वाला युवक गोंडवाना पार्टी के नेता अमर धुर्वे है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रावनवाड़ा बस्ती में संतलाल धुर्वे रहते हैं। वे सोमवार सुबह घर में कपड़े सुखाने के लिए गीले कपड़ों को लोहे के तार पर डाल रहे थे। जैसे ही संतलाल धुर्वे ने यहां कपड़े डाले तो उन्हें करंट लग गया। पिता को झटका लगता देख उनका 23 वर्षीय पुत्र अमर धुर्वे बचाने के लिए दौड़ा और पिता को दूर कर दिया। इस दौरान खूंटे से बंधा तार टूट गया और अमर करंट की चपेट में आ गया। तार टूटकर अमर से लिपट गया। 
विज्ञापन


इसके बाद आवाज सुनकर मदद को आए लोगों ने तत्काल बिजली काटी। इसके बाद ट्रांसफार्मर से सप्लाई बंद की, लेकिन तब तक अमर धुर्वे बेसुध हो गया था। पिता-पुत्र को तत्काल अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अमर को मृत घोषित कर दिया। पिता का उपचार कर उन्हें छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। मृतक युवक गोंडवाना पार्टी का सक्रीय नेता था, जो पिता को बचाते वक्त अपनी जान गंवा बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed