{"_id":"673b329eb5531efd2a034dfd","slug":"case-registered-against-contractor-landlord-5-booked-labourer-dies-after-falling-from-building-police-register-fir-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2328541-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: ठेकेदार और मकान मालिक सहित पांच पर मामला दर्ज, बिल्डिंग से गिरकर हुई थी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: ठेकेदार और मकान मालिक सहित पांच पर मामला दर्ज, बिल्डिंग से गिरकर हुई थी मजदूर की मौत
Mon, 18 Nov 2024 09:20 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:20 PM IST
सार
ठेकेदार और मकान मालिक सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में भरता देव रोड में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली के एसआई नारायण बघेल से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मकान मालिक बलराम विश्वकर्मा, रामु चरपे पिता रामजी चरपे, ठेकेदार प्रवीण सूर्यवंशी पिता श्यामलाल सूर्यवंशी, शेरखान पिता फिरोज खान, लिफ्टर मशीन के मालिक गड्डा और सुखदास भारती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली टीआई के मुताबिक, ठेकेदार के द्वारा किसी भी तरह से कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। वहीं, मकान मालिक की भी लापरवाही उतनी ही पाई गई, जिसके चलते ठेकेदार लिफ्ट मशीन संचालक और मकान निर्माण कर्ता धारा-106 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पांचवी मंजिल से गिरकर हुई थी युवक की मौत
यहां पर 5वीं मंजिल में निर्माण के दौरान जामुन झिरी निवासी अमन पिता मनोज ऊइके 19 साल अचानक नीचे गिर गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया। आज उसके परिजन इस मामले की गुहार लगाते हुए पुलिस के पास पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया।
विज्ञापन
