{"_id":"673f144cd8e26bed4b0680ac","slug":"biker-killed-in-collision-with-biker-road-accident-near-umaria-youth-returning-to-meet-friend-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2338956-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: दोस्त से मिलकर लौट रहा था युवक, पिकअप ने मारी टक्कर; सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: दोस्त से मिलकर लौट रहा था युवक, पिकअप ने मारी टक्कर; सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Thu, 21 Nov 2024 05:18 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:18 PM IST
सार
Chhindwara: उमरिया इसरा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा-चौरई मार्ग पर उमरिया इसरा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
कुंडीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोर गांव में रहने वाला निखिल पाल पिता दिनेश पाल 30 साल अपने दोस्त से मिलने के लिए छिंदवाड़ा आया था। जब वह आज अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया तथा उसके सिर से ज्यादा चोट आने के कारण उसका काफी ज्यादा खून बह गया। जिसके कारण अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।