{"_id":"6805c5ba5e6341f0fa0719d5","slug":"ankit-sharma-becomes-mirza-javeds-real-name-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2857575-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: अंकित बनकर शारीरिक शोषण करता रहा मिर्जा जावेद, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: अंकित बनकर शारीरिक शोषण करता रहा मिर्जा जावेद, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज
Mon, 21 Apr 2025 12:48 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:48 PM IST
सार
जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तब युवक ने अपनी असल पहचान उजागर की और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
देहात थाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के देहात थाना इलाके से लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने खुद का हिंदू बताकर एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। रिश्ते में भरोसा बढ़ा, फिर शारीरिक संबंध भी बनाए। फिर जब शादी का दबाव बना तो तो उसकी असलियत सामने आई। इतना ही नहीं युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी है।युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सांसद प्रतिनिधि पर नाबालिगों को पीटने का आरोप, लड़की के गुप्तांग में मारी लात, भाई का फोड़ा सिर
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में 30 वर्षीय युवती ने बताया कि करीब 7 साल पहले मुल्लाजी पेट्रोल पंप के पास एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने अपना नाम अंकित शर्मा बताया और मदद के बहाने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नगर पालिका में रात अंधेरे में दस्तावेज निकाल रहे थे कर्मचारी, भाजपा पार्षदों ने पकड़ा, बुलाई पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने प्यार और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात की, तो युवक ने अपना असली नाम मिर्जा जावेद (34) बताया और शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
