फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Amrawara By-Election CM Mohan Yadav says in Singodi of Chhindwara will not spare those who torture cows

Amrawara By-Election: सीएम मोहन छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी में बोले- गोमाता पर अत्याचार करने वालों को नहीं छोड़ेंगे

Sat, 29 Jun 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 10:53 PM IST
सार

Amrawara By-Election: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव का चुनाव प्रचार करने पहुंचे। जहां उन्होंने गो हत्यारों को चेतावनी देते हुए कहा, गोमाता पर अत्याचार करने वाले को नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
Amrawara By-Election CM Mohan Yadav says in Singodi of Chhindwara will not spare those who torture cows
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, अभी तक फसल पर बोनस मिलता है। आने वाले समय में हमारी सरकार दूध उत्पादन पर भी बोनस देगी। जनपद, नगर पालिका और पंचायत स्तर पर आप गोशाला बनाएंगे, हमारी सरकार पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन


सीएम मोहन ने कहा, भूल से भी गोमाता पर कोई कष्ट आया तो उसे छोड़ने वाले नहीं हैं। लगातार कार्रवाई चल रही है। हमने 7.5 हजार गोमाता को बचाया। गोमाता को कष्ट पहुंचाने पर एक हजार से ज्यादा को जेल में डाला। 150 से ज्यादा पर रासुका लगाया, जिसने गोमाता पर निगाह टेढ़ी की, उसे हमारी सरकार छोड़ने वाली नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम शनिवार को अमरवाड़ा विधानसभा के दौरे पर रहे। यहां सिंगोड़ी के हाईस्कूल ग्राउंड में सभा में उन्होंने कहा, हमारे भगवान राम-कृष्ण के जयकारे लगाने से कांग्रेस को बुखार आता है। मुख्यमंत्री ने हर्रई में भी जनसभा को संबोधित किया। लोग कहते थे कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है, गढ़ नहीं गड़बड़ है। कहते थे छिंदवाड़ा मॉडल दिखाएंगे। ऊपर-ऊपर हवाई जहाज में रहते थे। सिंगोड़ी को नगर परिषद तक नहीं बना पाए। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में आंचलकुंड दरबार से जुड़े धीरन शाह के कांग्रेस कैंडिडेट होने पर सीएम ने कहा, आंचल कुंड के दरबार को सभी प्रणाम करते हैं, लेकिन कांग्रेस ठीक वैसे ही नकली वेश में सामने आई है। जैसे रावण माता सीता को हरण करने आया था। कांग्रेस को घर पहुंचाना है। ये आडंबर करेंगे, झूठ बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पित्रोदा को वापस लेना कांग्रेस का नकली चरित्र
उन्होंने सैम पित्रोदा को कांग्रेस में वापस लिए जाने पर कहा, कांग्रेस से पूछना कि आपने आदिवासियों के अपमान पर पित्रोदा को बाहर किया था। अब ऐसा कौन सा काम कर दिया कि वापस पार्टी में ले आए। राहुल गांधी के गुरु पित्रोदा की गंदी सोच है। वो कहते हैं कि आदिवासी चेहरों का रंग काला होता है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगोड़ी में पूर्व जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता कैलाश साहू के निवास पर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने सिंगोड़ी में जनसभा लेकर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया। आपको बता दें कि लगभग दो घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री सिंगोड़ी में जनसभा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन कर भोजन की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टी-20 मुकाबले में भारत के विश्व कप जीतने की कामना करते हुए टीम को अग्रिम बधाई दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में जीत हुई है। इस तरह से विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed