{"_id":"6772591ca91419b36902a01c","slug":"administration-bulldozers-run-at-33-shops-in-junnardev-administration-breaks-illegal-complex-in-presence-of-heavy-police-force-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2469325-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: जुन्नारदेव में 33 दुकानों पर चला बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने तोड़ा अवैध कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: जुन्नारदेव में 33 दुकानों पर चला बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने तोड़ा अवैध कॉम्पलेक्स
Mon, 30 Dec 2024 03:14 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 03:14 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में 33 दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ा है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ मुहिम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सोमवार सुबह प्रशासन की टीम ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एमपीआरडीसी की जमीन पर बनाए गए अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया। यह जेसीबी के द्वारा लगभग 33 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में भारी पुलिस बल तैनात था। सुबह से ही यहां नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची तथा दुकानों पर बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन
जुन्नारदेव नगर के अंबेडकर तिराहा से रामपुर पानी की टंकी तक के दुकानदारों को शासकीय भूमि खसरा नंबर 634 रकबा 0.878 भूमि से अतिक्रमण कर व्यवसायिक दुकानों का परिसर बनाया गया था। यहां पर जिन दुकानदारों की दुकान थी, उन्हें प्रशासन द्वारा 28 दिसंबर को नोटिस जारी कर दुकान खाली करने संबंधी निर्देश दिए गए थे। दुकानदारों ने दुकान खाली भी कर ली थी, जिसके बाद प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन
लगभग 34 वर्ष पूर्व बनाया गया था कॉम्पलेक्स
नगर का जो स्टेडियम कॉम्प्लेक्स अतिक्रमण की चपेट में है, वह 1988 से 1991 के दरमियान निर्मित किया गया था। लगभग 34 वर्षों के बाद अचानक ही प्रशासन द्वारा अपने ही तत्कालीन अधिकारियों द्वारा बनाए गए इस परिसर को कैसे अतिक्रमण करार दिया गया है। इस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
