फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action on illegal sand transport in Chand: Sarpanch's son clash with revenue team, tractor seized after abuse

MP: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, राजस्व टीम से भिड़ा सरपंच का बेटा; गाली-गलौज के बाद ट्रैक्टर जब्त

Fri, 15 May 2026 08:40 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 08:40 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले की चांद तहसील में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ विवाद हो गया। भाजी पानी खापा गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंची टीम के साथ सरपंच के बेटे पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Action on illegal sand transport in Chand: Sarpanch's son clash with revenue team, tractor seized after abuse
अधिकारी को धमकी देता सरपंच पुत्र।

विस्तार

छिंदवाड़ा के चांद तहसील क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। भाजी पानी खापा गांव में कार्रवाई करने पहुंची टीम के साथ गांव के सरपंच झनकलाल के बेटे भरतराम ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए विवाद कर लिया। घटना के बाद राजस्व अमले ने मौके से रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और पूरा प्रकरण खनिज विभाग को भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग को पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नदी-नालों से अवैध रूप से रेत निकाले जाने और ट्रैक्टरों के जरिए परिवहन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने भाजी पानी खापा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने एक ट्रैक्टर को रेत परिवहन करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही टीम ने ट्रैक्टर चालक से दस्तावेजों की जानकारी लेना शुरू किया, उसी दौरान सरपंच झनकलाल का बेटा भरतराम मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए राजस्व कर्मचारियों से तीखी बहस शुरू कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर को जब्त किया गया
राजस्व अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इसके बाद अवैध रेत परिवहन व शासकीय कार्य में बाधा डालने से संबंधित प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भेजा गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चांद क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार चल रहा है। रात के समय नदी और नालों से रेत निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किया जाता है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई सीमित रही। हाल के दिनों में प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध खनन पर सख्ती शुरू की है।


ये भी पढ़ें- भोजशाला का इतिहास क्या है: मंदिर कब बना मस्जिद? जानें कैसे इस विवाद ने बदल दी मध्य प्रदेश की सियासी दिशा

प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
घटना के बाद राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने और कर्मचारियों से अभद्रता करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed