फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara boy who went to take bath with his friends drowned in dam accident Amanala stop of Mohkhed

Chhindwara: दोस्तों के साथ नहाने गया बालक डैम में डूबा, मोहखेड़ के आमानाला स्टॉप में हादसा, बाहर निकाला शव

Wed, 10 Jul 2024 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2024 08:31 AM IST
सार

दोस्तों के साथ नहाने गया बालक डैम में डूबा गया। मोहखेड़ के आमानाला स्टॉप डैम में हादसा हुआ है। मंगलवार देर शाम बालक का शव निकाला गया।

विज्ञापन
Chhindwara boy who went to take bath with his friends drowned in dam accident Amanala stop of Mohkhed
रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में गांव के दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया बालक हादसे का शिकार हो गया। नहाते वक्त 15 साल का ये बालक गहरे पानी में चला गया, जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामला मंगलवार दोपहर का है। लेकिन पुलिस को खबर शाम को लगी, जिसके बाद लाश निकालने में काफी देर हो गई और अंधेरे में शव को निकाला जा सका।

विज्ञापन


जानकारी में मोहखेड़ पुलिस ने बताया कि सिंगपुर निवासी 15 वर्षीय निखिल पिता कन्हैया कड़वे नामक बालक प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह अपनी साइकिल से स्कूल गया था। लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसके पिता कन्हैया ने पतासाजी की तो निखिल की साइकिल आमानाला स्टॉप डैम के समीप मिली। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि निखिल अपने तीन-चार दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित आमानाला के स्टॉप डैम गया था।
विज्ञापन


सभी दोस्त दोपहर डेढ़ बजे के आसपास यहां नहा रहे थे, तभी निखिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिसके बाद दोस्त घबराकर भाग निकले। शाम को पिता ने बालक की साइकिल जब यहां देखी तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम शव को बाहर निकाला गया। अंधेरा होने की वजह से शव का पोस्टमॉर्टम बुधवार की सुबह कराया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed