फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara By-elections were held in area number 16 of Amarwara District Panchayat 68 percent voting

Chhindwara News: अमरवाड़ा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 16 में हुए उपचुनाव, 68 प्रतिशत हुआ मतदान

Wed, 11 Sep 2024 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

कुदवारी में 72.91 प्रतिशत मतदान रहा। तो वहीं राफा में 63% मतदान हुआ। इसके अलावा अन्य ग्रामों में भी यही स्थिति रही। कुल मिलाकर क्षेत्र क्रमांक 16 में हुए उपचुनाव में कुल 68.15% मतदान हुआ।

विज्ञापन
Chhindwara By-elections were held in area number 16 of Amarwara District Panchayat 68 percent voting
मतदान के दौरान उपस्थित नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरवाड़ा जनपद पंचायत अमरवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष निलेश कंगाली के निधन से रिक्त हुए क्षेत्र क्रमांक 16 में 11 सितंबर बुधवार को उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए। सुबह सात बजे से तीन बजे तक तक हुए मतदान में सभी तीनों पंचायत राफा, कुदवारी और चिखली मुकासा के आठ ग्रामों में  सबसे अधिक मतदान चिखली मुकासा के मतदान केंद्र 97 में 79.63 प्रतिशत मतदान रहा। जबकि सबसे कम मतदान बरधिया में 56 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


इसके अलावा कुदवारी में 72.91 प्रतिशत मतदान रहा। तो वहीं राफा में 63% मतदान हुआ। इसके अलावा अन्य ग्रामों में भी यही स्थिति रही। कुल मिलाकर क्षेत्र क्रमांक 16 में हुए उपचुनाव में कुल 68.15% मतदान हुआ। उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक अमले द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव में लगे अधिकारियों ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी चुनाव में लगी अपनी टीमों को सभी मतदान केंद्रों में सफलतापूर्वक चुनाव को संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। हालांकि, सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मतदान प्रभावित किया। वहीं, बारिश की वजह से कुछ लोग मतदान करने नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच जनपद सदस्य के लिए हुए इस उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि मुख्य मुकाबलां कांग्रेस और भाजपा के बीच में नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर को होगी मतगणना 
सभी पांच प्रत्याशी गनेश कंगाली, ज्ञानलाल सल्लाम, रतिराम जुहारी लाल उइके, रविशंकर कुरशाम, सहेश की किस्मत बुधवार को ईवीएम में कैद हो गई। सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में सभी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed