फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   5 food poisoning victims, chowkidar killed, chowkidar killed

Chhindwara News: लावारिस मिठाई खाई तो बन गई ज़हर, पांच लोग फूड पॉइजनिंग का हुए शिकार; चौकीदार की मौत

Sun, 11 Jan 2026 10:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 10:25 PM IST
सार

जुन्नारदेव में पीएचई कार्यालय के पास रखी लावारिस मिठाई खाने से फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई। एक चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बीमार हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
5 food poisoning victims, chowkidar killed, chowkidar killed
अस्पताल में भर्ती मरीज

विस्तार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव नगर में लावारिस पड़ी मिठाई खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

घटना वार्ड क्रमांक-3 स्थित पीएचई विभाग कार्यालय के पास की है। यहां एक ठेले पर मिठाई से भरी एक अज्ञात थैली रखी मिली थी। बताया जा रहा है कि थैली किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां रखी गई थी। काफी देर तक जब कोई लेने नहीं आया तो लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

रात में पीएचई विभाग में पदस्थ चौकीदार दसरू यदुवंशी ने उक्त थैली में रखी मिठाई को प्रसाद समझकर खा लिया। मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दसरू यदुवंशी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मिठाई को खाने से एक स्थानीय विक्रेता के परिवार के चार अन्य सदस्य भी बीमार हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


ये भी पढ़ें- MP: युवक ने पंडिताई करके पत्नी को SI बनाया,अब वाइफ ने इस वजह से मांगा तलाक; कहा- इनके पहनावे से आती है शर्म

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस थैली को जब्त कर लिया। पुलिस यह जांच कर रही है कि मिठाई किसने और किस उद्देश्य से वहां रखी थी तथा उसमें किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ मिलाया गया था या नहीं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फूड सैंपल की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद जुन्नारदेव क्षेत्र में भय का माहौल है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक स्थान पर रखी लावारिस मिठाई आखिर जानलेवा कैसे बन गई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed