फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: A man, saddened by the loss of his wife, hanged himself from a tree

Chhindwara News: छोड़कर चली गई तीनों पत्नियां, तनाव में व्यक्ति ने पेड़ से लगा लिया फंदा

Mon, 17 Mar 2025 09:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 09:51 PM IST
सार

बड़चिचोली चौकी प्रभारी विक्रम बघेल के अनुसार, लखन शराब का आदी था और पारिवारिक तनाव झेल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
Chhindwara News: A man, saddened by the loss of his wife, hanged himself from a tree
पेड़ से लगाया फंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांढुर्णा तहसील के राजना गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने खुद डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक फंदा लगा चुका था। घटना सोमवार दोपहर चार बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


शराब की लत और पारिवारिक तनाव बना कारण
बड़चिचोली चौकी प्रभारी विक्रम बघेल के अनुसार, मृतक की पहचान लखन इवनाती के रूप में हुई है, जो पेशे से एक ड्राइवर था। लखन शराब पीने का आदी था और नशे की लत के चलते अक्सर अपनी पत्नियों से झगड़ा करता था। उसकी 75 वर्षीय मां पुष्पा इवनाती ने बताया कि लखन की तीन पत्नियां थीं। वंदना, ज्योति और पूजा। तीनों पत्नियां कुल 6 बच्चों के साथ कुछ महीने पहले ही घर छोड़कर चली गई थीं, जिससे वह तनाव में था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed