फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Crime News: 5 killed and 42 injured as bus overturns at Mohi Ghat in Pandhurna

MP News: छिंदवाड़ा में मोहि घाट पर बस पलटी, बारिश में 110 की स्पीड में चल रही थी, पांच की मौत, 42 यात्री घायल

Fri, 23 Aug 2024 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

बस में सवार अभिजीत कडू और सोहम कडू ने बताया कि बारिश लगातार हो रही थी। बस करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इस दौरान वह मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Chhindwara Crime News: 5  killed and 42 injured as bus overturns at Mohi Ghat in Pandhurna
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार रात करीब 9:30 बजे भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में मोही घाट पर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हो गए। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही थी। इलाज के दौरान अस्पताल में दो और घायलों की मौत हो गई। हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बस में सवार अधिकांश यात्री भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्मा ट्रेवल्स की यह बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। पांढुरना में मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्री चीख-पुकार मचाने लगे। हादसे में बस के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 42 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पांढुरना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई अजय मरकाम ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो थी। अन्य 42 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बस में सवार अभिजीत कडू और सोहम कडू ने बताया कि बारिश लगातार हो रही थी और बस करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इस दौरान वह मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पांढुरना से लगभग 4 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पांढुरना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed