{"_id":"6766e10ded7eb1627405217e","slug":"2-killed-3-injured-as-speeding-gamma-hits-bike-rider-near-udadaun-in-trondachaurai-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2441318-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: तेज रफ्तार गामा ने बाइक सवारों को रौंदा, चौरई के उदादौन के पास दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: तेज रफ्तार गामा ने बाइक सवारों को रौंदा, चौरई के उदादौन के पास दो लोगों की मौत, तीन घायल
Sat, 21 Dec 2024 09:17 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 09:17 PM IST
सार
तेज रफ्तार गामा ने बाइक सवारों को रौंद दिया। चौरई के उदादौन के पास बाइक सवार को टक्कर मारकर पुलिया में गामा घुस गई। इस दौरान दो की मौत और तीन घायल हैं।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में चौरई के उदादौन के पास शाम तकरीबन सात बजे एक तेज रफ्तार गामा वाहन ने छिंदवाड़ा की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं, गामा में सवार तीन लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार में सात लोग सवार थे। चौरई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गामा कार कपूर्दा से चांदामेटा की तरफ जा रही थी। तभी सामने से बाइक में आ रहे ढुढमर माल निवासी सुमित पिता मेहताब रघुवंशी, 18 साल, सतीश पंद्राम पिता शुभुदयाल और आकाश धुर्वे संतोष धुर्वे 15 साल को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। जबकि तीनो बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल चौरई अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टर न होने से उनका सही समय से इलाज नहीं हो पाया और सुमित रघुवंशी, सतीश पंद्राम की मौत हो गई, जबकि आकाश का इलाज जारी है।
विज्ञापन
गामा सवार दो लोग भी हुए घायल
पुलिस के मुताबिक, गामा में बैठे दो यात्री भी घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के परिजनों ने चौरई अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
