{"_id":"67358c6dcbe0d97d430a015d","slug":"1-elderly-man-killed-over-half-dozen-injured-in-land-dispute-in-singoris-golidhana-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2314622-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Thu, 14 Nov 2024 11:37 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:37 AM IST
सार
अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि खेत की मेढ़ पर पत्थर रखने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बजुर्ग की इलाज के लिए नागपुर जाते समय मौत हो गई। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हत्या
विस्तार
बुधवार की रात को सिंगोड़ी के गौलि ढाना में दो पक्षों के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलीं, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। इस विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए एक बुजुर्ग की देर रात नागपुर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे के अनुसार सालीवाडा निवासी रामकुमार (30) ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके रिश्तेदार लव कुश चंद्रवंशी और अन्य लोगों के साथ खेत की मेढ़ में पत्थर रखने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते देर रात उनके पिता लखमी चंद्रवंशी (58) पर लव कुश पिता डोरेलाल चंद्रवंशी (22), अखिलेश पिता मेखलाल चंद्रवंशी (28), सुंदर पिता गोकल चंद्रवंशी (36), मेखलाल पिता गोकल चंद्रवंशी (50), बिहारी पिता गोकल चंद्रवंशी (40), डोरेलाल और लल्लू पिता भोदल चंद्रवंशी (35) ने तलवार से हमला कर दिया, जिसमें लखमी चंद्रवंशी बुरी तरह से घायल हो गए।
बीच-बचाव करने आए अन्य परिवार के लोगों को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, लखमी को देर रात गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।