फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Two youths died in a truck accident between Kotalbari-Kuhiya in Chand

Chhindwara: सड़क सुरक्षा के बीच फिर दर्दनाक हादसा, चांद के कोटलबरी-कुहिया के बीच ट्रक ने दो युवकों को रौंदा

Tue, 16 Jan 2024 10:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 10:47 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में सड़क सुरक्षा के बीच फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। चांद के कोटलबरी और कुहिया के बीच ट्रक ने दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhindwara Two youths died in a truck accident between Kotalbari-Kuhiya in Chand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर अवेयर किया जा रहा है। लेकिन जब से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरु हुआ है, तभी से हादसे भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


बीते एक पखवाड़े के अंदर बीस से अधिक मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसी बीच चांद के कोटलबरी और कुहिया के बीच मंगलवार दोपहर फिर दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी में चांद टीआई राकेश बघेल ने बताया कि चांद के बम्हनीतुरा निवासी 37 वर्षीय राजा उर्फ संतोष पिता महेश चौहान अपने दोस्त 45 वर्षीय राज पिता गेंदलाल सनिया के साथ मोटर साइकिल से जा रहे थे। दोपहर एक बजे के आसपास दोनों कोटलबरी से कहिया के रास्ते जा रहे थे, तभी थांवड़ी की ओर से आए एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को पहियों तले रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में राज सनिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संतोष चौहान को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करा लिया है। जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed