{"_id":"631f624f21187a44260925e3","slug":"chhindwara-ti-and-2-constable-line-attached-for-brutally-beating-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: युवक को बेरहमी से पीटने पर टीआई और 2 आरक्षक लाइन अटैच, शिकायत पर एसपी ने तुरंत की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: युवक को बेरहमी से पीटने पर टीआई और 2 आरक्षक लाइन अटैच, शिकायत पर एसपी ने तुरंत की कार्रवाई
Mon, 12 Sep 2022 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:16 PM IST
सार
छिंदवाड़ा पुलिस के टीआई और दो आरक्षकों को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। उन पर युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप था। मामले की जांच एसडीओपी से करवाने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस पर एक युवक को बेरहमी से पीटने के आरोप हैं। पिटाई से युवक की हालत खराब हो गई। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं साथ ही टीआई और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला बटकाखापा के ग्राम कुंडाली का है। यहीं रहने वाले 34 वर्षीय युवक सुकरभान शाह ने एसपी ऑफिस में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं इसलिए वह अपने मौसा के यहां रहता था। इस दौरान उसने अपने नाना के यहां दो पाई चिरोंजी ले ली थी, जिसको लेकर उसके नाना ने पुलिस से मौखिक तौर पर शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक को थाने बुलवाया और टीआई रमजू उईके सहित दो आरक्षकों ने उसको बेरहमी से पीट दिया।
युवक ने थाने से आकर अपने रिश्तेदारों को पीटे जाने की बात बताई। इसके बाद युवक शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंच गया। जहां पर टीआई रमजू उईके सहित दो आरक्षकों की शिकायत कर दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई रमजू उईके और दो आरक्षकों पर तत्काल कार्रवाई कर दी। वहीं मामले की जांच एसडीओपी अमरवाड़ा को दी है। गोंगपा के महासचिव सतीश नागवंशी ने पुलिस की मार से घायल युवक को अस्पताल में एडमिट कराया है।