{"_id":"64a9065ac4ce240da300b6e3","slug":"chhindwara-supplementary-came-in-tenth-parents-explained-for-studies-daughter-ate-poison-died-in-hospital-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: दसवीं में सप्लीमेंट्री आई, माता-पिता ने पढ़ाई के लिए समझाया तो बेटी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: दसवीं में सप्लीमेंट्री आई, माता-पिता ने पढ़ाई के लिए समझाया तो बेटी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
Sat, 08 Jul 2023 12:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में बेटी को पढ़ाई करने का बोलना माता-पिता को भारी पड़ गया। बेटी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में 15 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। माता-पिता ने उसे पढ़ाई करने के लिए समझाया था, इसी से वह नाराज थी।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ के सांवरी का है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाली 15 वर्षीय बालिका ने जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि बालिका को दसवीं में सप्लीमेंट्री आ गई थी। पढ़ाई के लिए अक्सर माता-पिता उसे समझाते थे।
गुरुवार को भी माता-पिता ने उसे समझाइश दी थी। माता-पिता के खेत और भाई के स्कूल जाने के बाद बालिका ने जहर का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में परिजन बालिका को बिछुआ अस्पताल ले गए। वहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रात लगभग दस बजे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले गए थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई।